logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयाग में उमड़ा जनसैलाब, एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी


प्रयागराज: तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है। आज 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ महाकुंभ की शुरुआत हुई हैं। सुबह साढ़े पांच बजे मुहूर्त पर शाही स्नान के साथ कुम्भ की शुरुआत हुई। सबसे पहले तमाम अखाड़ों के नागा साधुओं ने स्नान किया, इसके बाद तमाम साधू-संतो सहित आम जनता ने स्नान करना शुरू किया। महाकुंभ के पहले दिन भक्तो या कहें स्नान के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महकुंभा क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। सुबह से लेकर अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने अभी तक स्नान कर लिया है। 

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा,''अब तक, महाकुंभ 2025 की शुरुआत और पहले 'अमृत स्नान' के दिन संगम क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार जारी है। वहां पुलिस के जवान मौजूद हैं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. सुरक्षा के लिए अंडरवॉटर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है. अभी तक हमें प्रयागराज क्षेत्र एवं प्रदेश में किसी अप्रिय घटना घटित होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी और सीएमओ कार्यालय स्थिति पर नजर रख रहे हैं।"


उन्होंने आगे कहा, "सड़क मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से चल रही हैं। प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर यातायात के प्रवाह में कोई बाधा नहीं है। आज की व्यवस्थाओं में जो कमियां हमें दिखेंगी, उन्हें कल के अमृत स्नान के लिए सुधारने का प्रयास किया जाएगा।''

नागपुर और विदर्भ से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग 


महाकुंभ के पहले दिन स्नान के लिए विदर्भ सहित नागपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कोई जहां अपने परिवार के साथ आया है तो कोई अपने दोस्तों के साथ। वहीं कई लोग तो अकेले ही त्रिवेणी में डुबकी लगाने पहुंचे है। अमरावती ,नागपुर, यवतमाल, चंद्रपुर जिले के कई श्रद्धालुओं ने संगम में श्रद्धा की डुबकी लगाई और गंगा माँ से अपने परिवार और लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।