logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विजया वाडेट्टीवार को कहा मूर्ख! कहा- जिन्हें फाइटर ड्रोन और कृषि ड्रोन एक जैसा लगता उन्हें क्या जवाब दें


नागपुर: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भाजपा और कांग्रेस में वार पलटवार शूरू है। एक तरफ कांग्रेस लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार से युद्ध में कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी मांग रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस नेताओं के बयानों को पाकिस्तान को वॉक ओवर देने और उनके समर्थन वाला बता रही है। इसी बीच महाराष्ट्र विधायक दल नेता विजय वाडेट्टीवार ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि, पांच हज़ार के चाइनीज ड्रोन के लिए हमने 15 लाख की मिसाईल इस्तेमाल की। इससे हमारा नुकसान हुआ। कांग्रेस नेता के बयान को मुख्यमंत्री फडणवीस ने मूर्खो वाला सवाल बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जिन्हें फाइटर ड्रोन और कृषि ड्रोन एक लगता है उन मूर्खो को क्या जवाब देना।