logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महायुति नेताओं के साथ दो घंटे तक चली अमित शाह की बैठक, फिर भी नहीं हो पाया निर्णय


नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सत्ता स्थापन और मुख्यमंत्री को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महायुति में शामिल एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक हुई। दिल्ली में शाह के आवास पर हुई बैठक दो घंटे तक चली। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री पद पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज एक और दौर की बैठक होगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल पर निर्णय होगा।

बैठक के बाद फडणवीस पवार मुंबई रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी दौर की होने वाली बैठक फ़ोन पर होगी। जिसको देखते हुए देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं एकनाथ शिंदे दिल्ली में ही रुके हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आगमी दो या तीन दिसंबर को नई सरकार का शपथग्रहण हो जायेगा। इसके बाद विशेष सत्र का आयोजन कर विधायको को शपथ दिलाई जाएगी। 

शपथग्रहण के एक दिन पहले विधायकदल की बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए मुख्यमंत्री को लेकर तीनों दलों में सहमति बन चुकी है। अब केवल नाम का ऐलान बाकि है। वहीं शपथ ग्रहण के एक दिन पहले महायुति की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री को चुना जाएगा। ज्ञात हो कि, शिवसेना और एनसीपी विधायक दल की बैठक हो चुकी है। जिसमें शिंदे और पवार नेता चुने जा चुके हैं। वहीं सिर्फ भाजपा विधायक दल की बैठक होने को है। महायुति की संयुक्त बैठक से पहले भाजपा को बैठक होने होगी और उनका नेता चुना जायेगा।

मंत्रालयों को लेकर लंबी बातचीत

चुनावी परिणाम के बाद यह तय हो गया कि, मुख्यमंत्री भाजपा का होगा। अमित शाह के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री सहित मंत्री पद और मंत्रालयों को लेकर बातचीत हुई। बैठक में शिंदे और पवार ने अपनी अपनी डिमांड शाह के सामने रखी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पवार ने पिछली सरकार में जितने मंत्री पद थे और जितने मंत्रालय थे वहीं उनके पास रहने देने की मांग की। इसी के साथ दो राज्यमंत्री के पद भी उन्होंने मांगा। इसी तरह शिंदे ने भी बड़े मंत्रालय पर अपनी दावेदारी की। जिसमें गृहमंत्रालय भी शामिल है।