logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में महायुति के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने नामांकन पत्र किया दाखिल, पांच हजार से अधिक समर्थक रैली में हुए शामिल


गोंदिया: टिकट मिलने के बाद गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने महायुति की ओर से गोंदिया उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 

2019 के विधानसभा चुनाव में विनोद अग्रवाल ने गोंदिया विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। आठ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने उनका निलंबन वापिस लेते हुए अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया। 

महायुति से सीट मिलने पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए विनोद अग्रवाल ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर गोंदिया जिले के सभी महायुति नेता उपस्थित थे। इस नामांकन रैली में 5 हजार से ज्यादा लोग जुटे। विनोद अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि चुनाव में उनकी जीत होगी।