logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

'भगवान करे ये ऐसा ही चलता रहे', नाना पटोले और प्रफुल पटेल विवाद पर मुनगंटीवार ने ली चुटकी


गोंदिया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच शुरू विवाद लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दोनों नेता आए दिन एक दूसरे पर भिन्न-भिन्न आरोप लगते रहते हैं। इस विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, भगवान करें दोनों नेताओं के विवाद ऐसा ही चलता रहे और दोनों देशभक्त पार्टी को आगे ले जाते रहे।"

मुनगंटीवार अपने एक दिन के दौरे पर गोंदिया पहुंचे। जहां गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा। पालकमंत्री के आगे कहा, "दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ क्या बोलते है उस पर कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।" उन्होंने कहा, "कौन किसका दोस्त है और नहीं है इसको लेकर दोनों नेता आपस में लड़ रहे हैं। भगवन करें यह ऐसा ही चलता रहे।" 

उन्होंने आगे कहा, "दोनों नेता एक दूसरे के पैर में पैर डालकर देशभक्त पार्टी को आगे ले कर जाए यही हमारी इच्छा है। भगवान उन्हें ऐसी ही बुद्धि दें। 

ज्ञात हो कि, नाना पटोले और प्रफुल्ल पटेल के बीच लड़ाई किसी से छुपी नहीं है। कई सालों से दोनों नेता आए दिन किसी न किसी बात को लेकर एक दूसरे पर हमलावर रहते हैं। पिछले दिनों पटोले ने पटेल पर हमला बोलते हुए उन्हें भाजपा का एजेंट बता दिया था। इसी के साथ कहा था कि, वह नहीं चाहते की और नेता यहां खड़ा हो।