logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

मनसे प्रमुख राज ठाकरे का बुधवार से गोंदिया-भंडारा दौरा, गोंदिया शहर में लगे भावी मुख्यमंत्री के होर्डिंग्स, छिड़ी चर्चा


गोंदिया: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे बुधवार को गोंदिया-भंडारा जिले का दौरा करेंगे. मनसे प्रमुख कल सुबह 11 बजे विदर्भ एक्सप्रेस गोंदिया पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह शाम 6 बजे भंडारा में बैठक करने के बाद, दूसरे दिन सुबह गढ़चिरोली के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं, उनके इस दौरे से पहले ही गोंदिया शहर में राज ठाकरे के ‘भावी मुख्यमंत्री’ लिखे हुए होर्डिंग्स लगाए गए हैं. मनसे कार्यकर्ताओं ने शहर में कई जगह “राज ठाकरे महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री” लिखकर होर्डिंग्स लगाए हैं.   

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे 21 अगस्त को गोंदिया जिले का दौरा करेंगे। उनके स्वागत के लिए मनसे कार्यकर्ताओं ने गोंदिया जिले और शहर में उनके स्वागत के लिए यह होर्डिंग्स लगाए हैं. अब इन होर्डिंग्स पर लिखी भावी मुख्यमंत्री वाली बात से राजनीतिक चर्चा छिड़ गई है.