logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मॉर्निंग कंसल्ट का सर्वेक्षण, पीएम मोदी सबसे ज्यादा ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग वाले नेता


नई दिल्ली: वाशिंगटन डीसी स्थित मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग के साथ विश्व नेताओं के बीच शीर्ष पर बने हुए हैं।

अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म के 'ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर' के मुताबिक 76 फीसदी लोग पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार और पसंद करते हैं, जबकि 18 फीसदी लोग इससे असहमत हैं और छह फीसदी ने इस पर कोई राय नहीं दी।

वहीं इस सर्वे में दूसरी सबसे अच्छी रेटिंग स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट (64%) और मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर (61%) को प्राप्त है।

इस सर्वे में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को 40 फीसदी, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को 37 फीसदी, यूके के पीएम ऋषि सुनक को 27 फीसदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को 24 फीसदी रेटिंग मिली है।