logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना


नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग 6 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर घटी, जब ट्रेन संख्या 12136 नागपुर–पुणे एक्सप्रेस स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला यात्री फुटओवर ब्रिज से दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर पहुंची और जल्दबाजी में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिरने ही वाली थी। स्थिति को गंभीर होता देख, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल धीरज दलाल ने बिना समय गंवाए तेजी से दौड़ लगाई और महिला को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर खींच लिया।

इस त्वरित और साहसी प्रतिक्रिया से महिला की जान बच गई। घटना के बाद महिला यात्री ने आरपीएफ और कांस्टेबल धीरज दलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो एक बड़ी दुर्घटना निश्चित थी।

रेल प्रशासन ने कांस्टेबल धीरज दलाल की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श उदाहरण बताया है। “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के तहत यह एक और सफल प्रयास साबित हुआ है, जो यात्रियों की सुरक्षा के प्रति आरपीएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।