logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर के नामी गैंगस्टर शिवसेना में हुआ शामिल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूगी में ली पार्टी की सदस्य्ता


नागपुर: महानगर पालिका और स्थानीय निकाय चुनाव के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक दल खुद को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी काम में शनिवार को उपराजधानी नागपुर में शिवसेना में भव्य कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया। जहां हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिवसेना की सदस्य्ता ली। ठाकरे गुट के पूर्व नागपुर शहर प्रमुख राजू तुमसरे, पूर्व नगरसेवक अलका दलाल, अभय दलाल सहित उद्धव गुट, कांग्रेस और एनसीपी के पूर्व नेता शिवसेना में शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान एक व्यक्ति भी शामिल हुआ जिसको देखकर लोग भौंचक्के रह गए। शहर का नामी गैंगस्टर और मकोका के आरोप में जेल गया युवराज माथनकर ने भी शिवसेना की सदस्य्ता ली। इस प्रवेश समारोह कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माथनकर के शिवसेना में शामिल होने की खबर ने शहर की राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। माथनकर की पहचान एक हार्डकोर क्रिमिनल के रूप में जानी जाती है। माथनकर पर डकैती, जबरन वसूली, हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई साल जेल में भी रह चुका है। आठ साल पहले 2016 में शहर के एक नामी बिल्डर को धमकाने और उनसे रंगदारी मांगने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, उसके गिरोह पर मकोका भी लगाया गया था। 

यही नहीं माथनकर के खिलाफ नागपुर के सोनेगांव थाने में धारा 448, 452, 141, 143, 147, 148, 149, 504, 506 (ब) के तहत कई मामले दर्ज थे। लेकिन अधिकतर मामले में वह बरी हो चुका है। हलाँकि, आज भी नागपुर में लोग उसे गुंडे और गैंगस्टर के तौर पर जानते हैं। ऐसे व्यक्ति के पार्टी में प्रवेश ने कई लोगों को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि, माथनकर भीड़ से उपमुख्यमंत्री के पास आता और शिवसेना का दुपट्टा गले में डलवाता है। हालांकि, शिवसेना के स्थानीय अधिकारियों ने माथनकर के शामिल होने की बात से इनकार किया है।

प्रवेश लेने के बाद माथनकर ज्यादा देर तक नहीं रुका औरन तुरंत चला गया। कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने एकनाथ शिंदे से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, "स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रवेश देने का फैसला स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है। इसलिए एकनाथ शिंदे ने राय जाहिर की कि स्थानीय नेतृत्व को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी विवादित व्यक्ति पार्टी में शामिल न हो।"