logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Monsoon: पहली ही बारिश में नागपुर के बुरे हाल, कई इलाकों में पेड़ गिरे; 32.2 मिमी वर्षा दर्ज


नागपुर: नागपुर में बुधवार की रात पहली ही जोरदार बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 32.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, लेकिन इस मामूली बारिश ने भी नागपुर की सड़कों और व्यवस्थाओं को बेहाल कर दिया। कई इलाकों में जलजमाव, ट्रैफिक जाम और पेड़ों के गिरने की घटनाएं सामने आईं।

बारिश की शुरुआत शाम को हुई और देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने कई पुराने और कमजोर पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। शहर के झिंगाबाई टाकली, नरेंद्र नगर, वर्धा रोड, नंदनवन, सदर, मेडिकल, त्रिमूर्ति नगर में पेड़ गिरने की घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही सम्बंधित क्षेत्रों के अग्निशमन सहित बचाव दल मौके पर पहुंची और पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाया। 

पेड़ गिरने की घटनाओं और जलजमाव को देखते हुए नागपुर मनपा और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। राहत कार्यों के लिए दमकल विभाग, महावितरण, और ट्रैफिक पुलिस को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

जलजमाव से बेहाल हुए नागरिक
शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। निचले इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर आ गया जिससे घुटनों तक पानी में वाहन और पैदल यात्री फंसे रहे। नागरिकों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नालों की सफाई का दावा महज दिखावा साबित हुआ। शहर के कई इलाकों में सडको पर पानी जाम हुआ दिखाई दिया, जिससे लोगों को आने जाने में बड़ी परेशानी हुई।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि अगले कुछ दिन विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। नागपुर में बुधवार रात को रिकॉर्ड की गई 32.2 मिमी वर्षा आगामी मानसून की हल्की झलक भर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।