logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर ZP को मिले 300 करोड़ के 2899 विकास प्रस्ताव, मंजूरी के लिए DPC को भेजे जाएंगे


नागपुर: ज़िला परिषद ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए हैं और इन्हें जिला योजना समिति (DPC) को मंजूरी के लिए भेजा गया है। पहले ये बैठक 4 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब इस बैठक की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

ज़िला परिषद को पंचायत समितियों, विभाग प्रमुखों और अन्य ग्राम स्तरीय निकायों से 2899 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी अनुमानित लागत करीब 300 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इन प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, जल आपूर्ति, स्कूल मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

जिला परिषद् अधिकारियों के अनुसार, सभी प्रस्तावों की छंटनी कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर DPC को भेजा गया है। प्रस्तावों में से लगभग 150 करोड़ रुपये जिला वार्षिक योजना के अंतर्गत, जबकि शेष राशि अन्य योजनाओं और निधियों से खर्च की जाएगी। अब निगाहें DPC की अगली बैठक पर टिकी हैं, जहाँ इन योजनाओं पर अंतिम फैसला होगा। हालांकि, चार अगस्त को प्रस्तावित होने वाली बैठक को रद्द कर दिया है। प्रशासनिक कारण बताते हुए बैठक रद्द की गई है।