logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेताओं में हुई कुर्सी मार पर नाना पटोले की सफाई, बोले- ये झगड़ा नहीं, अनुशासन नहीं मानने वालो पर होगी करवाई


नागपुर: शहर और जिला कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद शर्मनाक रहा। जहां माइक में बोलने को लेकर शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे और नरेंद्र जिचकर आपस में भीड़ गए। अपने नेताओं में होते विवाद को देख कार्यकर्ता भी उसमें कूद गए। इस दौरान समर्थको ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला का दिया। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं में हुए इस विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सफाई दी है। उन्होंने इसे झगड़ा मानने से इनकार करते हुए कहा कि, "यह वैसा ही है, जैसे पिछले दिनों फडणवीस ने बाढ़ से पीड़ित व्यक्ति के साथ किया था।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, अनुशासन नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।" 

शाम को पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "बैठक में इतनी भीड़ थी कि सभी को बोलने का मौका नहीं दिया जा सका। लेकिन यह कहना सही नहीं है कि उस जगह जो कुछ हुआ उससे कांग्रेस में कोई विवाद है।" हालांकि, उस दौरान जिसने अनुशासन का पालन नहीं किया है उनके खिलाफ अनुशासत्मक कार्रवाई की जाएगी।"

पटोले ने बीते दिनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर आए वीडियो और उनके बयान का सहारा लेते हुए कहा कि,"नागपुर में बाढ़ की स्थिति थी तो दिखाया गया कि लोग उपमुख्यमंत्री से चिड़े हुए हैं, उनपर अपनी नाराजगी जाता रहे हैं। हालांकि, बाद में उनके तरफ से सफाई आई थी और कहा गया था ऐसे कोई बात नहीं है। मीडिया में जो आता है वह सब सच नहीं होता है। थी उसी तरह आज जो दिखाया गया वह सच कैसे हो सकता है।" 

यह भी पढ़ें: