logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

माईक को लेकर शहर कांग्रेस में दें मार, विकास ठाकरे और नरेंद्र जिचकार गुट में जमकर चली कुर्सियां


नागपुर: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का दम भरने वाली कांग्रेस के अंदर सब सही नहीं चल रहा है। गुरुवार को पार्टी नेताओं में बीच चल रही मनमुटाव और गुटबाजी सामने नहीं आई, स्थिति ऐसी बनी की शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे और नरेंद्र जिचकर के कार्यकर्ताओं के बीच कुर्सियां तक चल गई। जब यह वाक्य हुआ उस समय पार्टी के तमाम बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। 

दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शहर और जिला कांग्रेस नेताओं की बैठक दक्षिण नागपुर के महाकालकर सभागृह में बैठक बुलाई थी। बैठक के लिए पार्टी के तमाम  नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इनमे नाना पटोले सहित विकास ठाकरे, पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व मंत्री नितिन राउत, सतीश चतुर्वेदी, अनीस अहमद, विधायक अभिजीत वंजारी जैसे नेता शामिल रहे। 

बैठक के दौरान सभी नेता एक-एक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान बोलने को लेकर शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे और नरेंद्र जिचकार के बीच विवाद हो गया। माइक को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे तू तड़क और कॉलर तक पकड़ने तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। इसके बाद वहां हंगामा और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करना शुरू कर दिया। 

निचे कार्यकर्त्ता एक दूसरे से लड़ते रहे, वहीं मंच पर बैठे नेता केवल एक दूसरे को निहारते रहे। इस हंगामे के कारण माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। स्थिति का सामन्य नहीं होते देख सभी नेता बैठक को बीच में ही छोड़ वहां से निकल गए। 

मीडिया के कैमरे कराए बंद 

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जब यह दे दाना दन हुआ उस समय वहां मीडिया भी मौजूद रही। नेताओं के बीच कुर्सियां चलते देख वहां मौजूद नेताओं ने मीडिया के कैमरे बंद करवा दिए। हालांकि, जब तक पूरा वाक्य कैमरों में कैद हो चूका था।