logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Nashik-Trimbakeshwar Simhastha 2027: सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने की बैठक, नाशिक विकास प्राधिकरण को कुंभ के लिए योजना बनाने का दिए निर्देश


मुंबई: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीर्थराज प्रयाग (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh) शुरू है। जहां रोजाना करोड़ की संख्या में लोग स्नान करने के लिए त्रिवेणी पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के बाद 2027 में नाशिक-त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ (Nashik-Trimbakeshwar Simhastha 2027) लगने वाला है। जिसको देखते हुए राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis) ने बैठक शुरू कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में सह्याद्री गेस्ट हाउस में 'नासिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण' की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ कुंभ मेले की योजना पर चर्चा की गई। इस समय देवेन्द्र फड़णवीस ने प्रशासन को कुंभ मेले के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

2027 का आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला त्र्यंबकेश्वर, नासिक में आयोजित किया जाएगा। कुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर मिलिंग, परिवहन, जलापूर्ति, आवास, स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, कानून व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजना बनाकर उसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना आवश्यक है। इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने आज नासिक महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की, साथ ही कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ सुझाव भी दिये गये हैं।

देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व में यह दूसरा कुंभ मेला

सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 में नासिक के त्र्यंबकेश्वर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फड़णवीस के नेतृत्व में यह दूसरा कुंभ मेला होगा। साल 2015 में नासिक के त्र्यंबकेश्वर में आयोजित किया गया थी। वहीं एक बार फिर उनके शासन में सिंहस्थ आया है। इस समय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महाकुंभ मेले को इतनी भव्यता के साथ आयोजन किया है कि, न केवल देश बल्कि दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है। जिसके कारण अन्य राज्यों में जहां अब कुंभ का आयोजन होने वाला उनके सामने उसी तरह का आयोजन की चुनौती खड़ी हो गई है।

2 अगस्त 2027 को पहला शाही स्नान 

त्र्यंबकेश्वर में आयोजित होने वाले आगामी कुंभ मेले का पहला शाही स्नान 2 अगस्त 2027 को होगा। सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर, पुरोहित संघ ने पहले ही तीन शाही स्नानों की तारीखें तय कर ली हैं और उन्हें आगे की योजना के लिए अखिल भारतीय षड्दर्शन अखाड़ा परिषद के महासचिव सागरानंद सरस्वती महाराज और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक हरिगिरि महाराज को सौंप दिया है।

जिसके अनुसार, जहां कुंभ का आयोजन होने वाला है वहां 31 अक्टूबर 2026 को सिंहस्थ का ध्वजरोहण किया जायेगा। इसके बाद दो अक्टूबर 2027 को पहला शाही स्नान होगा, द्वितीय और तृतीया शाही स्नान 31 अगस्त 2027 और 12 सितंबर 2027 को स्नान होगा। वहीं जुलाई 2028 में सिंहस्थ का समापन यानी ध्वज को उतारा जाएगा।