logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

New Delhi : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला पूरे देश में होगी जातीय जनगणना, अगली जनगणना में शामिल होगी जातिगत जानकारी


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है।  बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में  केंद्रीय मंत्रिमंडल के कुछ टॉप मंत्रियों के साथ बैठक हुई।  इस बैठक में  जाति जणगना समेत कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी  वैष्णव ने बताया कि अगली जनगणना में जाति गणना भी कराई जाएगी.

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को 'सुपर कैबिनेट' भी माना जाता है।इसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री शामिल होते हैं.  बुधवार को CCPA के अध्यक्ष यानी के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इसके सदस्य मंत्रियों की बैठक हुई।  इसी बैठक में केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना पर बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 1947 के बाद से देश में  जातिगत जनगणना नहीं हुई है। 

कांग्रेस की सरकार ने जाति जनगणना का विरोध किया था।लेकिन अब अपने राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष के दलों ने जातिगत जनगणना का इस्तेमाल किया। कुछ राज्यों ने जातिगत जनगणना  किया गया है। जिसके बाद अब कैबिनेट ने फैसला किया है कि देश में होने वाले जनगणना साथ ही जाति जनगणना भी की गणना जाएगी। यानी जनगणना के साथ सरकार जातिगत जनगणना कराएगी।