logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में नए अंतरराष्ट्रीय बिजनेस सेंटर के लिए NMRDA और एनबीसीसी के बीच समझौता


नागपुर: नागपुर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (NMRDA) और एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के बीच नवनीत नागपुर के विकास हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। मुंबई स्थिति सह्यद्रि अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में यह समझौता हुआ। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के. पी. महादेवन, एनएमआरडीए के महानगर आयुक्त संजय यादव और आईआरएस समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

समझौते के तहत नागपुर में इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेंशियल सेंटर (IBFC) विकसित किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्र में फैलेगी और अगले 15 वर्षों में तीन चरणों में पूरी होगी। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ जैसे मिक्स्ड यूज़ डेवलपमेंट, आईटी कंपनियाँ, स्टार्ट-अप्स, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए स्पेस, स्वच्छ ऊर्जा प्रोजेक्ट, डिस्ट्रिक्ट कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट सॉल्यूशंस शामिल होंगे।

एनबीसीसी को 3,000 एकड़ भूमि के विकास के लिए नियुक्त किया गया है। इस परियोजना से नागपुर न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक उभरते बिजनेस हब के रूप में पहचान बनाएगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से महाराष्ट्र को बड़ा आर्थिक और व्यावसायिक लाभ होगा और रोजगार के अवसरों में भी भारी वृद्धि होगी।