logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

"केंद्र में मेरे सिवा और कोई मंत्री नहीं बन सकता", सुनेत्रा पवार के मंत्री बनने की चर्चओं पर बोले प्रफुल्ल पटेल


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एनडीए (NDA) के घटक दलों में शामिल है। लेकिन वह पीएम मोदी की अगुवाई में बनी केंद्र सरकार (Central Government) में शामिल नहीं है। हालांकि, पार्टी के अंदर मंत्री पद को लेकर उठापटक शुरू है। पिछले दिनों बारामती में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के मंत्री बनने को लेकर पोस्टर लगाए गए। वहीं इसको लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (Prafull Patel) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "केंद्र में मेरे सिवा और कोई मंत्री नहीं बन सकता।"

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार सुनील मेंढे हार गये थे. और यहां कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली. लोकसभा चुनाव के बाद आज प्रफुल्ल पटेल पहली बार गोंदिया पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान केंद्र में मंत्री बनने और सुनेत्रा पवार को लेकर चल रही चर्चाओं पर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "हम सही समय पर सही निर्णय लेंगे। केंद्र में मंत्री बनने का जहां सवाल है तो नंबर आएगा तो मेरा ही आएगा। इसलिए बाकी किसी ही चीज पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।" 

क्यों शामिल नहीं हुई एनसीपी?
केंद्र में तीसरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बन गई है। सरकार में एनडीए में शामिल तमाम घटक दलों को शामिल किया गया है। हालांकि, सरकार में एनसीपी को शामिल नहीं किया गया है। भाजपा जहां उन्हें राज्यमंत्री का पद दे रही थी, वहीं अजित गुट कैबिनेट मंत्री पद की मांग कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री पद नहीं मिलने की स्थिति में एनसीपी ने सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया और कुछ दिन और रुकने की बात कही।