logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अब ड्रग्स स्मग्लरों पर मकोका के तहत मामला होगा दर्ज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कानून में संसोधन करने का किया ऐलान


मुंबई: उपराजधानी नागपुर सहित राज्य में ड्रग्स एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। ड्रग्स की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई करने में लगा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ड्रग्स स्मग्लरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। बुधवार को विधान परिषद् में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए कहा मुख्यमंत्री ने कहा, "अपराधियों के खिलाफ अब मकोका के तहत मामला दर्ज किया आएगा। इसको लेकर हम सम्बंधित कानून में बदलाव कर रहे है। मुख्यमंत्री ने इसी सत्र में संशोधन को पेश करने की बात कही है। 

विधान परिषद् सदस्य परिणय फुके ने प्रश्नकाल के दौरान विदर्भ सहित महाराष्ट्र में लगातार बढ़ते ड्रग्स के मामलों को उठाया। फुके ने कहा कि, "पहले जहाँ ड्रग्स केवल बड़े शहरों तक सिमित था, अब वह छोटे-छोटे शहरों सहित ग्रामीण भागों तक पहुँच गया है। युवाओं के साथ अब स्कूली बच्चे भी नशे की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं। इससे न केबल युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है बल्कि परिवार भी तबाह होते जा रहे हैं।" फुके ने आगे राज्य सरकार से ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज करने सहित ऐसे लोगों के लिए नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर सवाल किया। 

विधायक फुके के सवाल पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार ड्रग्स को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। ड्रग्स में जो लोग शामिल हैं, वह गरफ्तारी के बाद बेल लेकर बाहर आतें हैं और दोबारा इसी काम में लग जातें हैं। इसको देखते हुए हमने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, इसके तहत जो कानून है उसमे बदलाव कर रहे हैं। जिससे ऐसे अपराधियों को मकोका के तहत गिरफ्तार किया जा सकेगा।" यही नहीं मुख्यमंत्री ने इसी सत्र में संशोधन विधेयक विधानसभा में लाने की बात भी कही।