logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहन योजना बंद होने की बातों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर दिया जवाब, कहा - नहीं बंद होगी कोई भी कल्याणकारी योजनाएं


अहिल्यानगर: शिरडी में बीजेपी का महाविजय सम्मेलन चल रहा है। इस अधिवेशन में राज्य के सभी बीजेपी नेता सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बीजेपी का यह अधिवेशन आगामी स्थानीय नगर निगम चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कायर्क्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर विपक्षियों को उत्तर देते हुए आश्वासन दिया है कि लाड़ली बहन योजना सहित अन्य को भी कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं होंगी। 

फडणवीस ने कहा, “ऐसी अफवाहें हैं कि हम लाड़की बहिण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देंगे। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि महिलाओं, दलितों और हाशिए पर पड़े लोगों के लाभ के लिए लागू की गई प्रत्येक योजना जारी रहेगी। वर्तमान योजनाओं के अलावा, हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को भी पूरा करेंगे।”

इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, “जो लोग श्रद्धा और सबुरी का मतलब नहीं समझ पाए उनका क्या हुआ? हमने विधानसभा में ये देखा।”