logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

वन नेशन, वन इलेक्शन: इसी सत्र में विधेयक लाएगी केंद्र सरकार, जेपीसी में होगी विस्तृत चर्चा


नई दिल्ली: एक देश एक चुनाव (One Nation One Election) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार  (Central Government) शुरू शीतकालीन सत्र (Winter Session) में कानून पेश करेगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो, वक्फ बोर्ड (Waqf Board) विधेयक की तरह सरकार इस बिल को भी जेपीसी यानी संसदीय समिति (JPC) के पास भेज सकती है, जिससे इस पर विस्तार से चर्चा की जा सके।  

ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में समिति बनाई थी। समिति ने पिछले दिनों सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए समिति ने देश की सभी प्रमुख राजनीतिक दलों सहित स्टेक होल्डर से बात की और अपनी रिपोर्ट बनाई। समिति ने 62 राजनीतिक पार्टियों से संपर्क किया था। इनमें से 32 ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया था। जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं। 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था।