logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव की तैयारियां हुई तेज; दिवाली के बाद बज सकता है चुनाव का बिगुल, जल्द घोषित होगी प्रभाग रचना


नागपुर: नागपुर मनपा चुनावों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राज्य सरकार द्वारा वॉर्ड परिसीमन की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है और अनुमान है कि 28 अगस्त तक सीमाओं को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद गणेशोत्सव के साथ ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ जाएंगे। प्रशासनिक कार्यों की तय समयसीमा और त्योहारों की पृष्ठभूमि को देखते हुए, यह माना जा रहा है कि दिवाली के बाद चुनावी हलचलें और तेज़ होंगी।

नागपुर मनपा चुनावों की तैयारियां अब अंतिम मोड़ पर हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सीमांकन प्रक्रिया 28 अगस्त तक पूरी हो सकती है, जिसके बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक देंगे। बताया जा रहा है कि 1 अगस्त से 5 अगस्त के बीच नगर विकास विभाग द्वारा ज़ोन स्तर पर सीमांकन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद 5 से 11 अगस्त तक परिसीमन का प्रारूप तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। यह प्रक्रिया 22 से 28 अगस्त के बीच अपने अंतिम चरण में पहुंचेगी, जब सीमाओं की अंतिम घोषणा की जाएगी।

वहीं, 29 अगस्त से 8 सितंबर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम शुरू होगा। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने और मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया की जाएगी। 9 से 15 सितंबर तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद 16 से 22 सितंबर के बीच राज्य चुनाव आयोग द्वारा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 3 से 6 अक्टूबर के बीच अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सीमांकन के बाद वॉर्डों की संख्या और उनकी सीमाएं बदलेंगी, जिससे कई नेताओं की राजनीतिक गणित भी प्रभावित हो सकती है। तैयारी के इन तयशुदा चरणों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएगी और निकाय चुनावों की हलचलें तेज़ होंगी।