logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

रविकांत तुपकर की राज्य सरकार को चेतावनी, मांगें नहीं मानने पर 29 नवंबर को मंत्रालय पर करेंगे कब्जा


बुलढाणा: रविकांत तुपकर ने अपनी मांग पर ध्यान आकर्षित करने के लिए कल बुलढाणा जिले में एल्गार रथ यात्रा करते हुए हजारों किसानों के साथ एक भव्य मार्च निकाला।

स्वाभिमानी किसान संघ के नेता रविकांत तुपकर सोयाबीन के लिए 9000 रुपए और कपास के लिए 12,500 रुपए देने, फसल खराब होने पर बीमा देने, नुकसान झेलने वाले किसानों को मदद देने, बुलढाणा में सूखा घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर आक्रामक हो गए हैं।

रविकांत तुपकर ने राज्य सरकार को सख्त चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो हम 29 नवंबर को मुंबई पहुंचकर मंत्रालय पर कब्ज़ा करेंगे। तुपकर ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह 28 नवंबर को किसानों के साथ बुलढाणा से मुंबई के लिए रवाना होंगे।