logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राष्ट्रीय पार्टियों की संपत्तियों की रिपोर्ट; भाजपा की सर्वाधिक, कांग्रेस दूसरे नंबर पर


नई दिल्ली: देश में सियासी माहौल गरमाने लगा है. अभी एक साल ही हुआ है कि देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है. अगले लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं.

एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने राजनीतिक दलों की वित्तीय जानकारी का अध्ययन किया है और इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की है।

इस रिपोर्ट में देश की 8 प्रमुख पार्टियों की वित्तीय स्थिति के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। इन 8 पार्टियों में बीजेपी और कांग्रेस के साथ एनसीपी, बीएसपी, सीपीआई, सीपीआई (एम), तृणमूल कांग्रेस और एनपीईपी शामिल हैं।

एडीआर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक इन आठों पार्टियों ने कुल 8 हजार 829 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वित्त वर्ष 2020-21 में यह आंकड़ा 7,297.62 करोड़ था।

भाजपा 
इस रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में बीजेपी की संपत्ति 6,046.81 करोड़ बताई गई है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 4,990 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021-22 में बीजेपी की संपत्ति में 21.17 फीसदी का इजाफा हुआ है।

कांग्रेस
बीजेपी की तरह कांग्रेस की संपत्ति भी 16.58 फीसदी बढ़ी है। इस हिसाब से पार्टी की कुल संपत्ति 691.11 करोड़ से 805.68 करोड़ तक पहुंच गई है।

बसपा 
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, सभी राष्ट्रीय दलों में से केवल बीएसपी के वार्षिक घोषित संपत्ति में कमी देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में पार्टी की संपत्ति रु 732.79 करोड़ थी। वहीं, वर्ष 2021-22 में यह 5.74% गिरकर 690.71 करोड़ रुपये हो गई है।