logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

11 नवंबर को तय होगा मनपा चुनावों का आरक्षण, राज्य चुनाव आयोग ने प्रक्रिया की तेज़; महापौर के लिए भी आरक्षण उसी दिन होगा घोषित


नागपुर: मनपा चुनावों (Municipal Corporation) से पहले आरक्षण (Reservation) को लेकर बड़ी हलचल तेज़ हो गई है। चुनाव आयोग ने 11 नवंबर को आरक्षण घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के साथ पूर्व पार्षदों के टिकट को लेकर भी राजनीतिक समीकरण गर्म हो गए हैं, सूत्रों के अनुसार इस बार तमाम दल अधिकार पार्षदों को दोबारा मौका नहीं देगी।

नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) के चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अब सबसे अहम चरण आरक्षण निर्धारण की ओर ध्यान केंद्रित है। राज्य चुनाव आयोग ने संकेत दिया है कि 11 नवंबर को मनपा आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जा सकती है। यह आरक्षण प्रक्रिया 2025 के आगामी निकाय चुनावों के लिए निर्णायक साबित होगी।

सूत्रों के अनुसार, महापौर पद का आरक्षण भी इसी सूची में तय होगा, जिसके बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा में जुट जाएंगे। 2020 से लंबित आरक्षण प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है और 17 से 24 नवंबर के बीच अंतिम अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

इस बार का आरक्षण पिछली बार से अलग और कई वार्डों में पूरी तरह नया स्वरूप लाने वाला हो सकता है। ऐसे में कई सिटिंग पार्षदों और पुराने नेताओं की सीटें बदलने या खत्म होने की संभावना है। यही कारण है कि बड़े राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ी हुई है। राज्य सरकार ने हाल ही में राजनीतिक आरक्षण से जुड़े तकनीकी मानदंड पूरे करने के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी। अब आयोग ने महिला, ओबीसी और अनुसूचित वर्गों के लिए आरक्षित सीटों की गणना शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: