logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सेवा निवृत्त PSI अविनाश अक्कावार को राष्ट्रपति पदक से नवाज़ा गया, पुलिस सेवा में 38 वर्षों का उत्कृष्ट योगदान


नागपुर: नागपुर से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में 38 सालों तक निष्ठा और ईमानदारी से सेवा देने वाले अविनाश जनार्दन अक्कावार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को मुंबई में आयोजित एक गरिमामय समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

हुड़केश्वर के चंदन शेष नगर निवासी अविनाश अक्कावार साल 1986 में नागपुर पुलिस दल में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सीताबर्डी, कोतवाली, कलमना थाने सहित क्राइम ब्रांच और एनडीपीएस सेल में सराहनीय कार्य किया। उन्हें वर्ष 2018 में DG इनसाइनिया पदक भी मिला था। और 2024 में हाई कोर्ट नोडल ऑफिसर के रूप में PSI पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उनकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि उनके सहकर्मी और जान-पहचान के लोग भी गौरवान्वित हैं। शनिवार को जब वे अपने घर लौटे तो उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। अविनाश ने अपनी सफलता का श्रेय पुलिस आयुक्त भूषण कुमार उपाध्याय और ज्वाइंट सीपी रविंद्र कदम से मिली प्रेरणा को दिया है। एक साधारण कांस्टेबल से लेकर राष्ट्रपति पदक पाने तक का ये सफर सचमुच प्रेरणादायक है। यूसीएन टीम की ओर से हम अविनाश अक्कावार को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।