logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर भी बंद नहीं होंगे स्कूल, मंत्री पंकज भोयर ने विधान प्ररिषद में दी जानकारी


मुंबई: स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने आज विधान परिषद को आश्वस्त किया कि भले ही राज्य के स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, लेकिन वे स्कूल बंद नहीं किए गए हैं और भविष्य में भी बंद नहीं किए जाएंगे।

विधायक विक्रम काले द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर दे समय उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल एक लाख आठ हजार से अधिक स्कूलों में से 18 हजार से अधिक स्कूलों में 20 से कम विद्यार्थी हैं, लेकिन इनमें से कोई भी स्कूल बंद नहीं किया गया है।

डॉ. पंकज भोयर ने यह भी बताया कि कम विद्यार्थियों वाले स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों को अन्य स्कूलों में भेजा जा रहा है और बाद में उन्हें मुक्त किया जा रहा है। संख्या में वृद्धि के बावजूद जिन विद्यालयों में शिक्षक नहीं हैं, वहां सामूहिक समझौते के नियमों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।