logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: राकांपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक हरिदास भदे हुए शिवसेना में शामिल


अकोला: एनसीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हरिदास भदे ने एनसीपी से अपना नाता तोड़ते हुए शिवसेना का हाथ थाम लिया है. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में समीकरण बदलने के संकेत मिल रहे हैं.

भारिप-बमसं वंचित बहुजन अघाड़ी के अकोला पूर्व से दो बार विधायक रहे हरिदास भदे धनगर समाज संगठन के अध्यक्ष हैं। एडवोकेट प्रकाश अंबेडकर के साथ अनबन के बाद, वह पूर्व विधायक बलिराम सिरस्कर के साथ वंचित से अलग हो गए और शरद पवार की उपस्थिति में एनसीपी में शामिल हो गए।

परंतु उनका मन यहां प्रसन्न नहीं था. इसलिए वह शिवसेना के संपर्क में थे. आखिरकार वह अपने समर्थकों के साथ रविवार को मुंबई में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों शिवसेना में शामिल हो गए।

इस अवसर पर संपर्क प्रमुख अरविंद सावंत, विधायक नितिन देशमुख, जिला प्रमुख गोपाल दतकर उपस्थित थे.