logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

बहन बबिता के समर्थन में खड़ी हुई गीता फोगाट, बीना नाम लिए साक्षी मलिक पर बोला हमला


चंडीगढ़: महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ किए आंदोलन को लेकर बड़ा दावा किया है। मलिक ने कहा कि, अध्यक्ष बनने के लिए बबिता फोगट ने सभी को उकसाया था और आंदोलन करने के तैयार किया था। मलिक ने इस दावे के बाद हरियाणा में आंदोलन को लेकर नए दौर की चर्चा शुरु हो गई है। बहन पर लगे आरोप पर गीता फोगाट खड़ी हो गई है। गीता ने जहां आरोपों से इनकार किया, वहीं बीना नाम लिए साक्षी मलिक पर भी हमला बोला। 

गीता ने अपने आधिकारिक एक्स पर लिखा कि, "कई खिलाड़ी बबिता के नाम पर बार-बार अपने एजेंडे अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करते रहते हैं, मैं उनको कहना चाहती हूँ........बबीता ने कुश्ती में या राजनीति जो भी मुक़ाम हासिल किया है वह अपनी मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर किया है, जहां पर कोई किसी तरह का पद मायने नहीं रखता......और रही बात अध्यक्ष बनने की तो सब जानते है अध्यक्ष बनने का लालच किसके अंदर था।
सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं।"

क्या आरोप लगाया था शाक्षी ने?
अपनी किताब के प्रमोशन के दौरान शाक्षी मलिक ने कई मीडिया संस्थानों से बात की। इसी दौरान एक से बात करते हुए उन्होंने महिला पहलवानों के लिए आंदोलन पर पूछे सवाल पर जवाब दिया। शाक्षी ने कहा कि, जो पूरा आंदोलन था उसके पीछे बबिता थी। बबिता को कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनना था, जिसके कारण उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ तमाम पहलवानों को खड़ा किया और आंदोलन के लिए उकसाया।