logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीताबर्डी हॉकर्स असोसिएशन ने मनपा और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को बताया गैर क़ानूनी, कहा- टीवीसी में बिना प्रस्ताव पास किए बाजार किया बंद


नागपुर: उपराजधनी में सीताबर्डी बाजार को लेकर हॉकर्स और नागपुर महानगर पालिका आमने सामने हैं। मनपा ने जहां बाजार को पार्किंग ज़ोन घोषित करते हुए सभी हॉकर्स को हटा दिया है। वहीं हॉकर्स असोसिएशन ने इस कार्रवाई को गैर क़ानूनी बताया है। हॉकर्स का कहना है कि, बिना टीवीसी में प्रस्ताव पास किए गए मनपा और ट्रैफिक विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसी के साथ हैकर्स ने मनपा पर बिल्डर के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

नागपुर मनपा आज ट्रैफिक विभाग ने 13 मई को सीताबर्डी मार्केट को नो हॉकर्स जोन घोषित करते हुए दो पहिया और चार पहिया पार्किंग घोषित कर दिया। वहीं जो हैकर्स को बर्डी में अपनी दुकान लगाते थे, उन्हें महाराजबाग रोड में जगह दी गई है। हालांकि, मनपा की इस कार्रवाई को सीताबर्डी हॉकर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गैर-कानूनी बताया है।

मंगलवार को सीताबर्डी हॉकर्स वेलफेयर असोसिएशन ने पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि, "बर्डी में लगाने वाला बाजार ऐतिहासिक है। यहां दशकों से बाजार लग रहा है। लेकिन पिछले दिनों अचानक मनपा और ट्रैफिक विभाग ने मार्केट को नो हॉकर्स जोन घोषित करते हुए, पार्किंग की जगह घोषित कर दी।"

हॉकर्स का कहना है कि, बाजार को हटाने के लिए टीवीसी में प्रस्ताव दिया जाता है, सर्वे किया जाता है। वहीं 45 दिन पहले नोटिस दिया जाता है।  लेकिन बिना नोटिस के मनपा और ट्रैफिक विभाग ने एकतरफा कार्रवाई की। हॉकर्स एसोसिएशन ने कार्रवाई को निरस्त करने सहित पात्रों को लाइसेंस जारी करने और दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की है।