logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राज्य में स्थापित होगा छठा वित्त आयोग, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक ने दी मंजूरी


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने छठे राज्य वित्त आयोग की स्थापना करने की मंजूरी दे दी है। इसी के साथ कैबिनेट ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स में 346 नए पदों का सृजन के प्रस्ताव को भी अपनी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में राज्य से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में छठे वित्त आयोग की स्थापना करने की मंजूरी दे दी है। वित्तमंत्री अजित पवार ने यह प्रस्ताव राज्य कैबिनेट के सामने पेश किया। जिसे सर्व समिति से पास कर दिया गया।

कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिसमें म्हैसल उपसा सिंचाई योजना की ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 1 हजार 594 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के लिए 346 नए पदों का सृजन और उस पर होने वाले व्यय को मंजूरी सहित राज्य में रोपवे कार्यों के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की स्थापना करने का प्रस्ताव भी शामिल है।