logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

'कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोलकर इंडिया स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करते हैं', बिना नाम लिए पीएम मोदी का राहुल पर हमला


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब दिया। अपने भाषण पर प्रधानमंत्री मोदी ने जहां एक तरफ अपनी सरकार के किये कामों को गिनाया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के किये वार पर चुन-चुन कर जवाब दिया। अपने भाषण के दौरान पीएम के निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी निशाने पर रहे। प्रधानमंत्री ने संविधान से लेकर अर्बन नक्सल के मुद्दे पर बिना नाम लिए राहुल को जोरदार निशाना साधा। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता के इंडिया स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा वाले बयान की न केबल निंदा की, बल्कि यहाँ तक कह दिया की ये लोग अर्बन नक्सल की भाषा सरे आम बोलने लगे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल कुछ लोग खुलेआम अर्बन नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं...जो लोग इस भाषा को बोलते हैं, वे न तो संविधान को समझ सकते हैं और न ही राष्ट्र की एकता को समझ सकते हैं। 7 दशकों तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया। यह न केवल संविधान के साथ बल्कि इन क्षेत्रों के लोगों के साथ भी अन्याय था...हम संविधान की भावना के अनुसार जीते हैं और इसीलिए हम मजबूत फैसले भी लेते हैं। हमारा संविधान भेदभाव करने का अधिकार नहीं देता।"

जाती के मुद्दे पर पीएम ने राहुल को दिया करार जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ लोगों के लिए जाति के बारे में बात करना फैशन है। पिछले 30 वर्षों से OBC सांसद मांग कर रहे हैं कि OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए। आज जो लोग जातिवाद में लाभ देखते हैं, उन्होंने तब OBC समुदाय के बारे में नहीं सोचा। हमने OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। SC, ST और OBC को हर क्षेत्र में अधिक अवसर मिलें - हमने इस दिशा में बहुत मजबूती से काम किया है। मैं इस सदन के माध्यम से नागरिकों से एक महत्वपूर्ण प्रश्न रखता हूं - क्या कभी SC समुदाय के एक ही परिवार से एक साथ 3 सांसद हुए हैं? मैं यह भी पूछता हूं, मुझे बताएं कि क्या कभी ST समुदाय के एक ही परिवार से एक साथ 3 सांसद हुए हैं...उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है। 

महिला राष्ट्रपति को किया जारहा अपमानित 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान को लेकर भी पीएम मोदी ने जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा, ''एक महिला राष्ट्रपति को अपमानित किया जा रहा है, मैं राजनीतिक हताशा को समझ सकता हूं. लेकिन क्या कारण है कि राष्ट्रपति का अपमान हो रहा है? क्या कारण है। आज भारत इस तरह की विकृत मानसिकता को छोड़कर आगे बढ़ रहा है'' और महिला नेतृत्व वाले विकास के मंत्र को आगे ले जाना, अगर आधी आबादी को पूरा अवसर मिले तो भारत दोगुनी गति से आगे बढ़ सकता है और कई वर्षों तक इस क्षेत्र में काम करने के बाद मेरा यह विश्वास और मजबूत हुआ है।"