logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नया है वह..., कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तंज


मुंबई: हर्षवर्धन सपकाल जब से महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से वह लगातार राज्य की महायुति और खासकर भाजपा सहित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर है। सपकाल राज्य सरकार के हर निर्णय को लेकर गाहे बगाहे हमला करते रहते हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री फडणवीस ने सपकाल पर तंज कसा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि, "नया है वह।"

वहीँ आगामी मनपा और स्थानीय चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को घेरा। मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ा या किसी के साथ गठबंधन करके? यह सवाल ही नहीं है। परिणाम पहले से ही तय है। कांग्रेस ने लोगों के बीच जाना बंद कर दिया है। कांग्रेस लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं से अलग हो गई है। कांग्रेस नेतृत्व को पता ही नहीं है कि जमीन पर क्या हो रहा है?"

उन्होंने आगे कहा, "वे एक ऐसे स्वर्ग में रह रहे हैं जहां वे अभी भी ईवीएम से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वे अभी भी चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं और अपनी हार को सही ठहरा रहे हैं। इसलिए, जब तक वे लोगों के बीच नहीं जाएंगे, तब तक स्थिति वैसी ही रहेगी, चाहे वे अलग-अलग लड़ें या अपने दम पर लड़ें।"