logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

कैब चालक ने पहले देखा पोर्न फिर घरों में घुसकर नाबालिग बच्चियों के साथ की छेड़खानी; पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा


नागपुर: मानकापुर थानांतर्गत गोधनी के कोलतेनगर में हाल ही में सनसनीखेज वारदातें सामने आईं, जहाँ एक मानसिक रूप से विकृत आरोपी ने दो घरों में घुसकर छोटी बच्चियों के साथ आपत्तिजनक हरकत की। लगातार पाँच दिनों की पुलिसिया जाँच के बाद आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवणकुमार शिवराम यादव (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और नागपुर में कैब चालक का काम करता था।

यह घटना 27 जून की सुबह करीब 5 बजे की है, जब श्रवण ने कोलते लेआउट स्थित एक घर का दरवाजा गैप से हाथ डालकर खोला। वह बेडरूम में सो रही पाँच वर्षीय बच्ची को उठाकर हॉल में ले आया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। तभी बच्ची की दादी की नींद खुल गई और उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने टी-शर्ट और बरमुड़ा पहन रखा था।

चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी जाग गए। इसी दौरान पता चला कि कुछ समय पहले परिसर के एक और घर में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। नागरिकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मानकापुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मासूम बच्चियों से जुड़ा यह गंभीर मामला होने के कारण डीसीपी राहुल मदने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने लगभग 55 स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जाँच की, जिसमें एक जगह आरोपी फुटेज में कैद हुआ, हालाँकि वीडियो धुंधला था। पुलिस ने आस-पास के दुकान, मकान और भीड़भाड़ वाले हर इलाके में आरोपी के बारे में पूछताछ की। अंततः एक पान ठेला  चालक ने उसे पहचान लिया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वह गोधनी परिसर में ही एक मकान में किराए से रहता है।

पुलिस ने श्रवण के मोबाइल की जाँच की, जिसमें यह खुलासा हुआ कि उसने घटना से कुछ देर पहले ही अश्लील वीडियो देखे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से विकृत है और अपनी हवस मिटाने के लिए छोटी बच्चियों को शिकार बना रहा था। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो शहर में कोई बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।