logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: विधानसभा में गूंजा चंद्रपुर की विवादित दीवार का मुद्दा, भाजपा का अंतर्गत घमासान जिले से राज्य भर में उजागर


चंद्रपुर: चंद्रपुर शहर के आकाशवाणी वार्ड में बनाई गई विवादास्पद बाढ़ सुरक्षा दीवार का मामला आज महाराष्ट्र विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने यह मुद्दा जोरदार अंदाज में उठाते हुए पार्टी के ही चंद्रपुर के विधायक किशोर जोरगेवार पर गंभीर आरोप लगाए मुनगंटीवार का आरोप है कि जोरगेवार ने अपने व्यावसायिक मित्र पवन सराफ के आलीशान बंगले की सुरक्षा के लिए एक प्राकृतिक नाले पर बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव आगे बढ़ाया। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग से लगभग 1 करोड़ रुपये का सरकारी निधि मंजूर कराया गया और जलसंधारण विभाग ने उस पर तत्काल काम भी पूरा किया।

सरकारी धन से निजी लाभ का आरोप

इस दीवार का मुख्य उद्देश्य जनता को बाढ़ से बचाना न होकर केवल एक खास व्यक्ति के निजी बंगले की रक्षा करना था, ऐसा विपक्ष का कहना है। कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी मुनगंटीवार के आरोपों का समर्थन करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

विधानसभा में सरकार को घेराबंदी

सवालों की बौछार के बीच विधायक किशोर जोरगेवार को सफाई देते समय परेशान दिखे। जबकि जलसंधारण मंत्री संजय राठौड़ ने आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले की जांच जिलाधिकारी के माध्यम से करवाई जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा में अंतर्गत संघर्ष का संकेत

इस मुद्दे ने भाजपा के अंदर चल रहे गुटबाजी को फिर एक बार उजागर कर दिया है। मुनगंटीवार बनाम जोरगेवार का टकराव अब सड़कों से सीधे विधानभवन तक पहुंच गया है। यह टकराव केवल चंद्रपुर तक सीमित नहीं, बल्कि पार्टी की राज्यस्तरीय एकता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।