logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राजस्व मंत्री ने किया रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरिक्षण, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, अधिक पैसे वसूले जाने की मिली थी शिकायत


नागपुर: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को नागपुर के प्रताप नगर स्थित सह दुय्यम निबंधक कार्यालय नागपुर चार में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में रजिस्ट्री के लिए नागरिकों से पैसे वसूले जाने की शिकायत पर राजस्व मंत्री द्वारा ये निरीक्षण किया गया. 

सावनेर के बाद राजस्व मंत्री द्वारा अब इस तरह का औचक निरिक्षण नागपुर शहर में स्थित कार्यालय में किया गया है. मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले अचानक प्रतापनगर स्थित सह दुय्यम निबंधक कार्यालय नागपुर चार में पहुंचे थे. यहाँ उन्होंने एक कर्मचारी के ड्रॉवर की तलाशी भी ली जिसमें कुछ नगद रकम भी बरामद हुई. 

मंत्री के इस अचानक रेड से कार्यालय में एकाएक हड़कंप मच गया. इस निरिक्षण को लेकर बावनकुले ने बताया की उन्हें शिकायत मिली थी की कार्यालय से कई एजेंड संलग्न हैं, जो नागरिकों से रजिस्ट्री के नाम पर अधिक पैसे ले रहे है. जो रकम बरामद हुई है उसे लेकर पुलिस द्वारा जाँच किये जाने की जानकारी भी बावनकुले ने दी.