logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

अर्बन नक्सलवाद Gen Z को अराजकता की ओर धकेल रहा; संविधान से देंगे मात, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया विश्वास


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को 'अर्बन नक्सलवाद' को सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अर्बन नक्सलवाद आज की पीढ़ी यानी Gen Z को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने पक्का यकीन जताया कि सरकार इन अराजकतावादियों को हर हाल में हराएगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नागपुर में दिवाली के मौके पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से बंदूक वाला नक्सलवाद लगभग खत्म हो गया है, लेकिन आने वाले समय में 'अर्बन नक्सलवाद' सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनने वाला है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अर्बन नक्सलों का कोई चेहरा नहीं है और वे अलग-अलग रूपों में खतरनाक विचार बोते हुए Gen Z (आज की युवा पीढ़ी) को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि जहां बंदूकों वाले नक्सलवाद में दुश्मन साफ पता होता है, वहीं अर्बन नक्सलवाद का कोई चेहरा न होने के कारण इसे पहचानना मुश्किल है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अर्बन नक्सल संविधान का सम्मान नहीं करते और नई पीढ़ी का संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा खत्म करने के लिए प्रोग्राम करते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने पक्का यकीन जताया कि सरकार इन अराजकतावादियों को ज़रूर हराएगी और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान शहरी नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर देगा।