logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Vidarbha Monsoon Update: जुलाई महीने में विदर्भ में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी


नागपुर: विदर्भ में जून महीने में बारिश की धीमी शुरुआत के बाद अब जुलाई में राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), नागपुर ने अपने मासिक पूर्वानुमान में बताया है कि जुलाई 2025 में विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक (Above Normal) बारिश की संभावना है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नागपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, "जुलाई में विदर्भ क्षेत्र में मानसून की सक्रियता तेज होगी और अधिकांश जिलों में व्यापक बारिश देखने को मिलेगी।" मौसम विभाग ने इसे 'बहुत अधिक संभावना' (very likely) की श्रेणी में रखा है।

क्या कहता है पूर्वानुमान?
जुलाई 2025 में विदर्भ में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है। यह पूर्वानुमान सम्भाव्यता आधारित मॉडल (probabilistic model) पर आधारित है, जिसमें विदर्भ को Above Normal Rainfall Zone में चिह्नित किया गया है। बारिश के साथ मौसम विभाग ने अधिकतम सहित न्यूनतम भी सामन्य से निचे रहने का अनुमान जताया है। 

किसानों के लिए बड़ी राहत

विदर्भ क्षेत्र, जो कृषि पर अत्यधिक निर्भर है, वहाँ जुलाई में संभावित भारी बारिश किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। जून में बारिश की कमी के कारण कई किसानों को बुवाई रोकनी पड़ी थी, लेकिन अब जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद से खेती कार्यों में तेजी आने की संभावना है।