logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

विनायक महागुनी को ई-गव्हर्नन्स सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया सम्मानित


नागपुर: नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महागुनी ने ई-गव्हर्नन्स सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में महामुनि को उनके कार्य को लेकर सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्यस्तरीय, विभागस्तरीय और जिलास्तरीय प्रशासन ने 7 मई से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाली 150 दिन लंबी ई-गव्हर्नन्स सुधार योजना चला। जिसमें सभी मंत्रालयों और विभागों के मुख्य सचिव, आयुक्त, पुलिस आयुक्त, विभागीय अधिकारी, जिला अधिकारी, महानगरपालिका अधिकारी और पुलिस अधिकारी आदि की कार्यप्रणाली का आंकलन किया गया। इसके लिए डैशबोर्ड, ऐप्स, सरकार पोर्टल, ई-ऑफिस प्रणाली, व्हाट्सएप चैटबॉट, AI/ब्लॉकचेन और GIS जैसी तकनीकों का उपयोग किया गया।

इस मूल्यांकन में नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, नागपुर कार्यालय ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि आपके नेतृत्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए आप और आपकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ। इस योजना का समापन 2 अक्टूबर, 2025 को होगा और इसका उद्देश्य राज्यभर में ई-गव्हर्नन्स के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है।