logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधायक गोपीचंद पडलकर के जयंत पाटिल पर दिए बयान पर भड़कीं यशोमति ठाकुर, कहा - बीजेपी करे कार्रवाई


अमरावती: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर द्वारा राकांपा शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल के खिलाफ दिए गए अभद्र और अमानवीय बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ठाकुर ने कहा, “जयंत पाटिल के खिलाफ इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की संपूर्ण राजनीतिक संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान है।” उन्होंने कहा कि पडलकर जैसे नेताओं के बयान महाराष्ट्र की पवित्र राजनीतिक परंपरा को कलंकित कर रहे हैं और महाराष्ट्र ऐसी अभद्र और अमानवीय भाषा को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

गोपीचंद पडलकर ने सांगली ज़िले के जत विधानसभा क्षेत्र में बोलते हुए जयंत पाटिल की आलोचना की थी। पडलकर ने कहा कहा था कि जयंत पाटिल मूर्ख हैं। जयंत पाटिल हर आठ दिन में अपनी मूर्खता साबित कर रहे हैं। गोपीचंद पडलकर, जयंत पाटिल जैसे भिखारी के बेटे नहीं हैं। उनमें कार्यक्रम को संभालने का साहस है। यह जयंत पाटिल राजारामबापू पाटिल का बेटा नहीं होगा। गोपीचंद पडलकर ने उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि कुछ गड़बड़ है।