logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: राकेश टिकैत ने अकोल में सभा कर सरकार को दी चेतावनी, विदर्भ के किसान नेताओं ने भी सरकार को दिया अल्टीमेटम


अकोला: अखिल भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और किसानों के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत इन दिनों विदर्भ का दौरा पर है। उनकी पहली सभा अकोला में हुई , जहां उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार किसी भी पार्टी की हो, किसानों के मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

किसान ब्रिगेड द्वारा शहर में आयोजित किसान लूट वापसी संवाद सभा में जिले के हजारों किसानों ने भाग लिया। इस दौरान टिकैत ने आरोप लगाया कि देश की सरकार की नीति ये है कि किसानों को नुकसान हो, उनकी उपज का सही दाम न मिले, किसान कर्ज लें, अपनी जमीन बेचें और व्यापारी किसानों की जमीन खरीद लें। 

उन्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा और किसानों से सरकार की वोट-बैंक की राजनीति का शिकार नहीं होने की भी अपील की। टिकैत ने कपास, सोयाबीन और अन्य कृषि उत्पादों के कम दाम और विदर्भ में किसानों की आत्महत्याओं के मुद्दे पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

इस अवसर पर, पूर्व राज्य मंत्री बच्चू कडू ने जाति, धर्म और पार्टी को दरकिनार कर किसानों के मुद्दों पर एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि राज्य के किसानों को तत्काल कर्ज  माफी और उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल सके। उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाषण दिए।