logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी की नेहा डबाले ने नेशनल गेम्स में किया कमाल, 400 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक


नागपुर: उपराजधानी नागपुर की धावक नेहा डबाले (Neha Dhabale) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में शुरू 38वे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (38th National Games Competition) में कमल कर दिया। ढाबले ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक (Bronze Medal) पर कब्ज़ा किया। वहीं तमिलनाडु (Tamilnadu) की खिलाडियों ने गोल्ड और सिल्वर पर कब्ज़ा किया। 

उत्तराखंड में 38वे राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत 26 फ़रवरी से शुरू हुई  है। जहां 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड (SSCB) के एथलीट 32 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। 

बुधवार के लिए नागपुर शहर के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। देहरादून के गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड पर 400 मीटर हर्डल्स दौड़ का फ़ाइनल हुआ। जिसमें शहर की खिलाडी नेहा डबाले शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। नेहा ने फ़ाइनल में 1:00.55 मिनट पर अपनी रेस पूरी की और ब्रॉन्ज मैडल पर कब्ज़ा किया। वहीं तमिलनाडु की विथ्या रामराज और श्रीवर्थानी एस के ने क्रमशः 58.11 और 59.86 रेस पूरी करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा किया।