logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ही ओलंपिक में जीते दो मैडल


नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली मनु भाकर (Manu Bhakar) ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में भारत (Bharat) को दूसरा पदक दिलाया है। मनु और सरबजोत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारतीय निशानेबाजों ने कोरियाई जोड़ी को हराया।

ज्ञात हो कि, इससे पहले रविवार को मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं, जबकि अब वह स्वतंत्र भारत से एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। करीब 12 साल बाद भारत ने शूटिंग में कोई पदक जीता।

भारत की पहली भारतीय खिलाडी 

भारतीय स्टार जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के ली ओन्हो और ओह ए जिन को 16-10 के बड़े अंतर से हराया। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे पहले किसी भी निशानेबाज ने निशानेबाजी में दो पदक नहीं जीते हैं, लेकिन मनु ने कुछ कमाल कर दिखाया है। इस प्रकार, मनु भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं।