logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ranji Trophy: जीत के साथ विदर्भ की शुरुआत, रेलवे को 194 रनों से हराया


नागपुर: रणजी ट्रॉफी में विदर्भ ने जीत के साथ शुरुआत की है। स्पिनर आदित्य सरवटे और अक्षय वाखरे की शानदार गेंदबाजी और कप्तान फैज फजल की शानदार बल्लेबाजी के बदलौत विदर्भ ने रेलवे को 194 रन से हरा दिया। विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में दूसरी पारी में रेलवे की टीम 278 रनों पर ऑलआउट हो  गई। 

विदर्भ की तरफ से गेंदबाजी करते वाखरे और सरवटे ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों गेंदबाजों ने रेलवे की पहली पारी में सभी 10 विकेट लिए थे। जिसमें दोनों का हिस्सा पांच-पांच विकेट का था।  दूसरी पारी में क्रमशः 9/143 और 9/147 के मैच के आंकड़े लौटाने के लिए चार विकेट लिए।

रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की रेलवे पर यह चौथी जीत थी। आखिरी बार विदर्भ ने रेलवे को 2018-19 में हराया था जब उन्होंने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में 118 रन से जीत दर्ज की थी। मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले कप्तान फैज फजल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।ग्रुप डी में विदर्भ का अगला मैच त्रिपुरा के खिलाफ है, जो 20 से 23 दिसंबर, 2022 तक वीसीए के सिविल लाइंस मैदान में खेला जाएगा।