logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारतीय टीम का कोच बनेंगे रिकी पोंटिंग, बीसीसीआई के ऑफर पर दिया यह जवाब


भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कॉन्टेक्ट टी20 विश्वकप के बाद समाप्त होने वाला है। जिसको देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने नए कोच की खोजबीन शुरू कर दी है। टीम इंडिया के नए कोच को लेकर देशी सहित विदेशी खिलाडियों के नामों की चर्चा हो रही है। जिसमें गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग का नाम शामिल है। हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर मुहर नहीं लगी है। इसी बीच पोंटिग ने बड़ा बयान दिया है। कंगारू खिलाडी ने कहा कि, बीसीसीआई ने उन्हें कोच के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, मैंने यह कहते हुए मना कर दिया है कि, मेरे लिए अभी यह सही समय नहीं है। 

आईसीसी रिव्यू से बात करते हुए पोंटिंग ने भारतीय टीम के कोच बनने के सवाल पर कहा, ''मैंने इस बारे में कई रिपोर्ट देखी हैं। आमतौर पर ये बातें आपके जानने से पहले ही सोशल मीडिया पर सामने आ जाती हैं। आईपीएल के दौरान मुझसे भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने की चर्चा हुई थी। यह जानने के लिए कई बार चर्चा हुई कि मुझे इस भूमिका में दिलचस्पी है या नहीं।"

पोंटिंग ने जिम्मेदारी न लेने का कारण बताते हुए कहा, “मैं निश्चित रूप से सीनियर राष्ट्रीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। लेकिन अभी मेरे पास एक और नौकरी है और मैं अपना समय परिवार के साथ भी बिताना चाहता हूं। ये तो सभी जानते हैं कि अगर आप भारतीय टीम के कोच हैं तो आप बतौर कोच आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सकते। राष्ट्रीय टीम का कोच बनने का मतलब है साल के 10 से 11 महीने टीम के साथ रहना। अब मैं जिस तरह का जीवन जी रहा हूं, उसे देखते हुए यह भूमिका मेरी जीवनशैली के अनुकूल नहीं है।''

दिल्ली कैपिटल्स के कोच पोंटिंग ने कहा, "आईपीएल के लिए मेरा परिवार पिछले पांच हफ्तों से मेरे साथ है, वे सभी हर साल मेरे साथ भारत आते हैं, जब मैंने अपने बेटे को बताया कि मुझे कोचिंग पद की पेशकश की गई है। तब उन्होंने कहा, यह प्रस्ताव स्वीकार कर लीजिए, मैं अगले कुछ वर्षों तक भारत में रहना चाहूंगा। मेरा परिवार भारत और येशिल क्रिकेट को बहुत पसंद करता है। लेकिन इस समय यह प्रस्ताव स्वीकार करना मेरी जीवनशैली में फिट नहीं बैठेगा।"