logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Team India New Coach: भारतीय टीम के नए कोच की खोज हुई पूरी, टी20 विश्वकप के बाद होगा ऐलान


नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (India Men's Cricket Team) के नए कोच की खोज पूरी हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पिछले कई महीनों से पुरुष टीम के लिए नए कोच की खोज कर रही रही। इस दौरान कई देशी और विदेशी खिलाडियों ने नाम नए कोच के लिए चल रहे थे। हालांकि, आखिर में इस खिलाडी के नाम को बीसीसीआई ने तय कर दिया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, बीसीसीआई ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नाम को अपनी मंजूरी दे दी है। विश्व कप समाप्त होने के बाद गंभीर के नाम का आधिकारिक तौर पर ऐलान किये जाने की बात सूत्रों से मिली है।

ज्ञात हो कि, वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। मौजूदा टी20 विश्वकप उनका आखिरी टूर्नामेंट है। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है। बीसीसीआई ने द्रविड़ को उनकी सेवा जारी रखने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन द्रविड़ ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद बीसीसीआई ने नए कोच की खोज शुरू की। 

कई खिलाडियों के नाम चले 

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को लेकर बीसीसीआई ने 27 मई तक इक्छुक उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करने का आदेश दिया था। इस दौरान कई देशी सहित विदेशी खिलाडियों ने कोच को लेकर अपने प्रस्ताव बीसीसीआई को जमा किये। टीम के नए कोच को लेकर कई नाम चर्चाओं में बने हुए हैं, जिसमें गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग का नाम शामिल है।

मीडिया में चल रही खबरों की माने ने गौतम ने सभी को पीछे छोड़ते हुए कोच की रेस को जीत लिया है। बीसीसीआई ने नए कोच को लेकर उनके नाम पर अपनी सहमति दे दी है। वहीं टी20 विश्वकप के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा बीसीसीआई द्वारा की जाएगी।

मौजूदा समय में केकेआर के मेंटर 
उल्लेखनीय है कि, वर्तमान में गौतम गंभीर आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर हैं। बीसीसीआई बोर्ड के नियमों के अनुसार, अगर गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बनते हैं तो उन्हें केकेआर टीम के मेंटर पद को छोड़ना पड़ेगा। गंभीर के मार्गदर्शन में केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन का खिताब अपने नाम किया है। 

नए कोच का कार्यकाल 2027 तक 

नए मुख्य कोच का चयन टी20 वर्ल्ड कप के दौरान किया जाएगा. उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा. इस दौरान टीम इंडिया को 5 आईसीसी टूर्नामेंट खेलने हैं. इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप और 2 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं।