logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

World Cup 2023 Ind Vs Aus: स्पिनरों के आगे कंगारुओं ने टेके घुटने, 199 में टीम हुई ऑल आउट


चेन्नई: भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेले मैच में कंगारू टीम भारतीय गेंदबाजों (Bhartiya Bowler) के सामने पानी मांगती हुई दिखाई दी। 199 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। जिसके बाद भारत को जीत के लिए 200 रन का टारगेट मिला है। भारत की तरफ से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से सर्वाधिक तीन विकेट ली। वहीं स्टेवन स्मिथ (Steven Smith) ने 46 रनो की पारी खेली।

विश्वकप 2023 में भारत की पारी शुरू हो गई है। रविवार को प्रतियोगिता में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई के चेपक मैडम में खेला जा रहा है। हालांकि, अभ्यास मैच नहीं खेले उसके बावजूद भारतीय टीम पूरी लय में दिखी। भारतीय गेंदबाजों के आगे कंगारू बल्लेबाज टिक नहीं पाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्रा पांच के स्कोर पर ऑस्ट्रलिया का पहला विकेट गिर गया। बुमराह ने सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श को स्लिप में कोहली के हाथों कैच करा दिया। 

शुरूआती झटका लगने के बाद डेविड वार्नर और स्टेवन स्मिथ ने पाई को संभाला। दूसरे विकेट के लिए दोनों ने 69 रन की साझेदारी की। लेकिन 16वे ओवर में कुलदीप यादव ने वार्नर को 41 के स्कोर पर आउट कर दिया। एक छोर पर जहां विकेट का पतन जारी था, वहीं दूसरी तरफ स्मिथ टिके हुए थे और स्कोर बोर्ड में रनो की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, ज्यादा देर तक वह कर नहीं सके और 46 रन पर जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। 

इसके बाद कोई भी कंगारू खिलाडी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और 199 के स्कोर पर कंगारू की टीम ऑल आउट हो गई। वहीं भारत को जीत के लिए 200 रनो का टारगेट मिला है। भारत की तरफ से जडेजा ने तीन तो जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। वहीं आश्विन, सिराज और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।