logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

रोहित शर्मा के बाद विराट ने भी टेस्ट से सन्यास लेने का बनाया मन, बीसीसीआई को दी सूचना; बोर्ड ने पुनर्विचार करने को कहा


मुंबई: विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास लेने का फैसला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोहली इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) (BCCI ) को दे दी है। हालाँकि, बीसीसीआई ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। ज्ञात हो कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में नहीं चला बल्ला 
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने इस श्रृंखला में 23.75 की औसत से रन बनाए। वह 8 में से 7 बार ऑफ स्टंप के बाहर आउट हुए। बीजीटी में कोहली ने 9 पारियों में 190 रन बनाए, जिसमें एक नाबाद शतक भी शामिल है।

पिछले 5 सालों में उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में सिर्फ 3 शतक लगाए और उनका औसत 35 से भी कम रहा। कोहली ने पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आईपीएल 2025 में वे शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं।