logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Aisa Cup 2023: 6.1 ओवर में भारत ने जीता मैच, आठवीं बार किया एशिया कप पर कब्ज़ा


कोलंबो: भारत ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 10 विकेट से हारते हुए टूर्नामेंट पर कब्ज़ा कर लिया है। श्रीलंका ने पीला बल्लेबजी करते हुए 51 रनो का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने 6.1 ओवर में ही पा लिया। भारत ने आठवीं बार एशिया कप पर कब्ज़ा किया है। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया है। 

टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका यह निर्णय बेहद ख़राब रहा। टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट के पूछे केएल राहुल के हाथो कैच करा दिया। पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका टीम में विकटो की झड़ी लग गई। 12 रन के स्कोर पर लंका की आधी टीम वापस डेसिंग रूम में बैठी दिखाई दी। 

सिराज के आगे लंका के शेर हुए ढेर 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच में तूफानी गेंदबाजी की है। सिराज की गेंद के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज पानी मांगते दिखाई दिए। अपने दूसरे ही ओवर में सिराज ने श्रीलंका के चार बल्लेबाजों को वापस भेज दिया। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिए। इसी के साथ सिराज ने पहली बार एकदिवसीय मैच में छह विकेट लिया है।