logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

BCCI ने विश्व कप 2023 के लिए की भारतीय टीम की घोषणा


मुंबई: बीसीसीआई ने मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस में आगामी 2023 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा की है। अजीत अगरकर के नेतृत्व वाले चयन पैनल ने एशिया कप का हिस्सा रहे संजू सैमसन, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर दिया है।

रोहित शर्मा 2023 एकदिवसीय विश्व कप में भारत का नेतृत्व करेंगे, साथ ही ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को उप कप्तान नामित किया गया है। चोट के कारण लंबी छुट्टी के बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत ने आखिरी वनडे विश्व कप जीत 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में हासिल की थी।

पूरी टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।