logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत को बड़ा झटका, श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय सीरीज से बाहर हुए बुमराह


गुवाहाटी: भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे एक दिवसीय सीरीज के पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सूत्रों ने दी। ज्ञात हो कि, पिछले कई दिनों से चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले एक दिवसीय सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था। 

बुमराह गुवाहाटी नहीं पहुंचे 

स्पोर्ट्स वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अपडेट सामने आए हैं कि वह विशेष रूप से राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कर्मचारियों की सिफारिश पर एकदिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला और फिर विश्व कप जैसी महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं को देखते यह निर्णय लिया है।  क्रिकबज की एक रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि बुमराह गुवाहाटी नहीं पहुंचे।

लंबे समय बाद ज्वाइन किया

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोटों से जूझ रहे हैं। इस वजह से वह एशिया कप 2022 और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन बीसीसीआई उन्हें और आराम देना चाहता है। उन्हें 3 जनवरी को भारतीय टीम में जगह दी गई थी, लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे 14 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।